शासन की ओर से प्राप्त निर्देशों के बाद जनपद स्तर पर लेखपाल भर्ती के लिये तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिले में 55 लेखपालों की भर्ती होगी, जिसमें 48 पद सामान्य व 7 आरक्षित हैं। राजस्व परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लेखपाल भर्ती के लिये शासन स्तर पर वाह्य एजेंसी का चयन किया जायेगा। यही एजेंसी लिखित परीक्षा संपन्न करायेगी। कुल 100 अंकों की परीक्षा में 80 अंकों की वास्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों पर आधारित लिखित परीक्षा होगी। 20 नंबर का साक्षात्कार होगा। लेखपाल भर्ती के लिये शासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल भर्ती के लिये जून में विज्ञापन प्रकाशित कराया जायेगा। विज्ञापन के आधार पर जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे। आवेदकों की लिखित परीक्षा अगस्त माह में करायी जायेगी। लिखित परीक्षा परिणाम सितंबर में आने की संभावना है। सितंबर में ही साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों की अक्टूबर तक नियुक्ति कर दी जायेगी। जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजी गयी सूचना के अनुसार जनपद में लेखपालों के कुल 244 पद स्वीकृत हैं। इनमें 55 पद रिक्त हैं। निर्धारित आरक्षण कोटे के अनुसार पिछड़ा वर्ग के 67 में से 63 व अनुसूचित जाति के 51 में से 48 लेखपाल नियुक्त हैं। इस प्रकार कुल रिक्त पदों में 48 सामान्य, 4 पिछड़ा वर्ग के व 3 अनुसूचित जाति के हैं। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि वर्तमान तैनाती का विवरण भेज दिया गया है। अग्रिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जायेगा।
शासन
की ओर से प्राप्त निर्देशों के बाद जनपद स्तर पर लेखपाल भर्ती के लिये
तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिले में 55 लेखपालों की भर्ती होगी, जिसमें 48
पद सामान्य व 7 आरक्षित हैं। राजस्व परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार
लेखपाल भर्ती के लिये शासन स्तर पर वाह्य एजेंसी का चयन किया जायेगा। यही
एजेंसी लिखित परीक्षा संपन्न करायेगी। कुल 100 अंकों की परीक्षा में 80
अंकों की वास्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों पर आधारित लिखित परीक्षा होगी। 20 नंबर
का साक्षात्कार होगा। लेखपाल भर्ती के लिये शासन की ओर से निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल भर्ती के लिये जून में विज्ञापन प्रकाशित कराया
जायेगा। विज्ञापन के आधार पर जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे। आवेदकों की
लिखित परीक्षा अगस्त माह में करायी जायेगी। लिखित परीक्षा परिणाम सितंबर
में आने की संभावना है। सितंबर में ही साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों
की अक्टूबर तक नियुक्ति कर दी जायेगी।
जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजी गयी सूचना के अनुसार जनपद में लेखपालों के कुल 244 पद स्वीकृत हैं। इनमें 55 पद रिक्त हैं। निर्धारित आरक्षण कोटे के अनुसार पिछड़ा वर्ग के 67 में से 63 व अनुसूचित जाति के 51 में से 48 लेखपाल नियुक्त हैं। इस प्रकार कुल रिक्त पदों में 48 सामान्य, 4 पिछड़ा वर्ग के व 3 अनुसूचित जाति के हैं। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि वर्तमान तैनाती का विवरण भेज दिया गया है। अग्रिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जायेगा।
- See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/farrukhabad-12394762.html#sthash.zriCn5ky.dpuf

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें